177 Views

विहिप कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में वितरण के लिए अयोध्या से एकत्र किया अक्षत

अयोध्या,०६ नवंबर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देश भर के पांच लाख मंदिरों में वितरण के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ‘अक्षत’ एकत्र किया। देश भर के ४५ प्रांतों (क्षेत्रों) से विहिप के लगभग १०० स्वयंसेवक और पदाधिकारी पवित्र चावल इकट्ठा करने के लिए अयोध्या पहुंचे। समारोह रविवार दोपहर करीब १२ बजे तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में आयोजित किया गया।
राम जन्मभूमि पर रामलला को चढ़ाया गया अक्षत वीएचपी के स्वयंसेवकों को सौंपा जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति धातु के घड़े में ५.२५ किलोग्राम पवित्र चावल ले जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश को ४५ प्रांतों में विभाजित किया है और प्रत्येक प्रांत से कम से कम दो स्वयंसेवक रविवार को अयोध्या पहुंचे। वैदिक अनुष्ठान के बाद एक जनवरी से इसका वितरण किया जायेगा। विहिप के क्षेत्रीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा, विहिप के लगभग १०० स्वयंसेवक और पदाधिकारी रविवार को अयोध्या पहुंचे। उनमें से प्रत्येक को ५.२५ किलोग्राम पवित्र चावल सौंपे गए। इस बीच, श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को यात्री सुविधा केंद्र की आधारशिला रखी, जो जन्मभूमि पथ के साथ ३,००० वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा। चंपत राय और निर्मोही अखाड़े के महंत धीरेंद्र दास ने शिलान्यास किया।

Scroll to Top