114 Views

ब्रैडफोर्ड में हाइवे ४०० पर ओपीपी पुलिस क्रूजर दुर्घटनाग्रस्त, अधिकारी घायल

टोरंटो,०३ नवंबर। गुरुवार को एक ओपीपी क्रूजर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन के टकराने के बाद घायल एक प्रांतीय पुलिस अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि टक्कर ब्रैडफोर्ड वेस्ट ग्विलिम्बरी में हाइवे ४०० के उत्तर की ओर जाने वाली लेन में हुई।
दुर्घटना की सूचना पर तत्काल पैरामेडिक्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची जिसके परिणामस्वरूप हाइवे ८८ के उत्तर में एक लेन अवरुद्ध (ब्लॉक) हो गई। हालांकि कुछ देर पश्चात सभी लेन फिर से खुल गई हैं।
कथित तौर पर अधिकारी को मामूली चोटें आईं। यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय अधिकारी वाहन के अंदर था या बाहर।
दुर्घटना के कारण, कितने वाहन शामिल थे, या क्या कोई आरोप लगाया जाएगा, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना की जांच जारी है। शीघ्र ही बाकी तथ्यों को भी मीडिया के साथ शेयर किया जाएगा।

Scroll to Top