258 Views

पैरा एशियाई खेलों में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने १११ पदक जीतकर रचा इतिहास

हांगझोऊ,३० अक्टूबर। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने हांगझोऊ पैरा एशियाई खेलों में अपने अभियान का समापन १११ पदक जीतकर किया जो किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए २९ स्वर्ण, ३१ रजत और ५१ कांस्य जीते। इससे पहले २३ सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने १०७ पदक जीते थे।
खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार की दूरदर्शी नीतियों और जमीनी स्तर पर ध्यान केंद्रित करने का परिणाम है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यह प्रदर्शन हमारे एथलीटों की कड़ी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों में सही नीतियों की शुरुआत को दर्शाता है। चाहे वह जमीनी स्तर पर खेलो इंडिया योजना हो या विशिष्ट एथलीटों के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना। इन योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले समर्थन का परिणाम दिख रहा है।’

Scroll to Top