164 Views
Amritpal's father stopped at Amritsar airport, sent back home after questioning

अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके गए अमृतपाल के पिता, पूछताछ के बाद वापस भेजा घर

अमृतसर ,२६ अक्टूबर । आसाम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के नेता अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मचारियों ने पूछताछ के बाद तरसेम सिंह को वापस घर भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक बुधवार को तरसेम सिंह को दोहा कतर जाने के लिए अमृतसर से फ्लाइट पकड़ने के लिए जैसे ही वह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया गया और पूछताछ के बाद वापस भेज दिया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अमृतपाल की पत्नी को भी विदेश जाने से रोका गया था। अमृतपाल पिछले कुछ महीनों से एनएसए के तहत आसाम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

Scroll to Top