येरूशलम ,२५ अक्टूबर।
इजरायल गाजा पट्टी में कोई मानवीय सहायता नहीं देगा और अन्य देशों से किसी भी अनियंत्रित आपूर्ति को भी रोकेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। ‘इजरायल गाजा को कोई मानवीय सहायता नहीं देगा और दूसरों से किसी भी असुरक्षित आपूर्ति को रोक देगा।’
उल्लेखनीय है कि ७ अक्टूबर को, फिलिस्तीनी समूह हमास ने गाजा पट्टी से इजऱायल के खिलाफ एक अचानक बड़े पैमाने पर रॉकेटों से हमला किया।
इजऱायल ने जवाबी हमले शुरू किए और २० लाख से अधिक लोगों के घर गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। इजरायल ने बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकाबंदी में ढील दी। संघर्ष के बढऩे से दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गए और अनेक घायल हो गए।



