लाहौर ,२३ अक्टूबर । पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तरी वजीरिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने वांटेड आतंकी मलिक दाऊद की हत्या कर दी है। मलिक दाऊद मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर का राइट हैंड था। कहा जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर गोलीबारी की जिससे उसकी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दाऊद मलिक लश्कर-ए-जब्बार के संस्थापक सदस्यों में से एक था। आतंकी मसूद अजहर के साथ उसके करीबी संबंध बताए जाते हैं। आपको बता दें कि मसूद अजहर, हाफिज सईद, लखवी और दाऊद इब्राहिम आदि को यूएपीए के तहत भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है।



