141 Views

पाकिस्तान में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में ४ जवान मरे, ८ आतंकवादियों की भी मौत

इस्लामाबाद,२२ अक्टूबर। अफगानिस्तान सीमा से सटे अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार पाकिस्तानी सैनिक और आठ आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान जनजातीय जिले के गेरियम इलाके में जब सेना ने एक आतंकवादी परिसर पर छापा मारा तो मुठभेड़ में छह आतंकवादी और चार सैनिक मारे गए।
इस अभियान में वांछित आतंकवादी हजरत जमान उर्फ ख्वारे मुल्ला भी मारा गया।
एक अन्य घटना में, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने नौशेरा जिले में एक पुलिस दल पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।
आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें २ आतंकी और २ पाकिस्तानी सैनिकों मारे गए थे।

Scroll to Top