138 Views

तकनीकी कारणों से गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग स्थगित

नयी दिल्ली,२२ अक्टूबर। चंद्रयान-३ मिशन की सफलता और आदित्य एल-१ के प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान मिशन पर काम कर रहा है। इस बीच मिशन के टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग को तकनीकी कारणों की वजह से टाल दिया गया।
जानकारी देते हुए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के टेस्ट मॉड्यूल की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। इंजन इग्निशन न होने के चलते इसे रोका गया है।
आपको बता दें कि भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो शनिवार को मानवरहित उड़ान परीक्षण करने वाला था। इसके लिए टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-१ के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण किया जाना था।

Scroll to Top