170 Views

बोलीविया में तेज रफ्तार बस पलटने से छह लोगों की मौत, २० से अधिक घायल

ला पाज़ ,२० अक्टूबर। दक्षिणी अमेरिकी देश बोलीविया के पश्चिमी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार यात्री बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और लगभग २० लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार बीती रात करीब नौ बजे (अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार तड़के एक बजे) चरज़ानी के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार चरज़ानी के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब छह लोगों की मौत हो गई, जबकि २० से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Scroll to Top