136 Views

इजराइली सेेना ने हमास के सैकड़ों बुनियादी ढांचे किए नष्ट करने का किया दावा

जेरूसलम ,२० अक्टूबर। इजराइल और हमास के बीच संघर्ष १४वें दिन भी जारी है। इस बीच इजराइली रक्षा बलों ने दावा किया है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से हमास से जुड़े सैकड़ों बुनियादी ढांचे नष्ट किए गए हैं। एक्स पर एक पोस्ट में आईडीएफ ने कहा कि पूरे गाजा पट्टी में हमलेे जारी हैं। सेना ने कहा कि उसने आतंकी समूह हमास के एंटी-टैंक मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों, सुरंग, खुफिया बुनियादी ढांचे, परिचालन मुख्यालय और अन्य मुख्यालयों को नष्ट कर दिया।
दावा किया गया है कि दस से अधिक आतंकवादियों को भी मार गिराया गया। इजरायल-लेबनान सीमा पर चल रहे तनाव के बारे में आईडीएफ ने कहा कि २४ घंटों में पड़ोसी देश से कई टैंक रोधी मिसाइलें दागी गईं। एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया है कि लेबनान से इजऱाइल में ९ मियाइल दागे गए। हमारी सेनाओं ने इसका जवाब हमलों गोलीबारी करके दिया और टैंक फायर का उपयोग करके हिजबुल्लाह आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया।
आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने स्वीकार किया कि हाल के दिनों में हिजबुल्लाह द्वारा इजऱाइल के साथ झड़पों में वृद्धि हुई है। कॉनरिकस ने कहा, हिजबुल्लाह ने लेबनान से इजऱाइल में कई एंटी-टैंक मिसाइलें दागीं, इससे सैन्य और नागरिक दोनों स्थलों को निशाना बनाया गया और दोनों को नुकसान हुआ। इस बीच, हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने बुधवार को निर्देशित मिसाइलों, मशीनगनों और मोर्टार का उपयोग करके लेबनानी सीमा पर इजरायली सैन्य चौकियों पर छह हमले किए।

Scroll to Top