नयी दिल्ली, १८ अक्टूबर। भारत हांगझोउ में २२ से २८ अक्टूबर तक होने वाले चौथे एशियाई पैरा खेलों में ४४६ सदस्यीय दल भेजेगा जिनमें ३०३ खिलाड़ी और १४३ कोच, अधिकारी और सहयोगी स्टाफ शामिल हैं ।
खेल मंत्रालय ने १७ खेलों में ३०३ खिलाडिय़ों ( १९१ पुरूष और ११२ महिला ) को मंजूरी दी । इनके अलावा १४३ कोच, अधिकारी और सहयोगी स्टाफ भी जायेंगे । इनमें से १२३ खिलाड़ी एथलेटिक्स के ही हैं । यह एशियाई पैरा खेलों में भारत का सबसे बड़ा दल है ।
पिछली बार जकार्ता में १९० खिलाडिय़ों ने १३ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करके १५ स्वर्ण समेत कुल ७२ पदक जीते थे ।



