191 Views

सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित पूर्व मिस वर्ल्ड प्रतियोगी शेरिका डी अरमास का २६ साल की उम्र में निधन

उरुग्वे ,१७ अक्टूबर। वर्ष २०१५ में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उरुग्वे का प्रतिनिधित्व करने वालीं शेरिका डी अरमास का १३ अक्टूबर को निधन हो गया। वे सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं। डी अरमास का कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी उपचार किया जा रहा था। डी अरमास की मृत्यु से उरुग्वे और दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई।
मिस यूनिवर्स उरुग्वे २०२२ कार्ला रोमेरो ने शोक व्यक्त किया कि मैं अपने जीवन में अब तक जिन सबसे खूबसूरत महिलाओं में मिली शेरिका डी अरमास उसमें से एक थीं। मिस उरुग्वे २०२१ लोस सेंटोस ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, मैं आपको हमेशा याद रखूंगी, न केवल उस समर्थन के लिए जो आपने मुझे दिया बल्कि आप मुझे आगे बढ़ते देखना चाहती थी। आप हमेशा साथ रहेगी।
२६ वर्षीया शेरिका डी अरमास २०१५ में चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शीर्ष ३० में नहीं थीं। हालांकि, वह प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करने वाली केवल छह १८-वर्षीय लड़कियों में से एक थीं। उस समय नेटउरुग्वे के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था मैं हमेशा एक मॉडल बनना चाहती थी, चाहे वह एक ब्यूटी मॉडल हो, एक विज्ञापन मॉडल हो या एक कैटवॉक मॉडल। मुझे फैशन से जुड़ी हर चीज पसंद है।

Scroll to Top