133 Views

लेबनान में इजऱायली सेना की कार्रवाई में एक हिज़्बुल्ला आतंकी और दो नागरिकों की मौत

बेरूत ,१६ अक्टूबर  लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने, शीबा फार्म्स को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमलों में हिजबुल्ला का एक लड़ाका मारा गया। एक बयान के अनुसार, हमलों में दो आम नागरिकों की भी मौत हो गई।
लेबनानी सैन्य सूत्रों ने बताया कि दक्षिण-पूर्व लेबनान के शेबा शहर के बाहरी इलाके में एक व्यक्ति के घर पर गोला गिरने से उसकी और उसकी पत्नी की मौत हो गई। इस इलाके में हिजबुल्ला और इजरायली बलों के बीच गोलाबारी तेज हो गई है। सैन्य सूत्रों ने कहा कि १५५ मिमी के कई गोले सीधे ८५ वर्षीय नागरिक खलील असद अली के घर पर गिरे जिससे उनकी और ७४ वर्षीय उनकी पत्नी जुबैदा अकौम की मौत हो गई।
लेबनान में इजरायली हमलों की शुरुआत के बाद से मारे गए लेबनानियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जिनमें तीन हिजबुल्ला लड़ाके और रॉयटर्स के लिए काम करने वाला एक पत्रकार शामिल है। दक्षिणी लेबनान में शनिवार दोपहर को शेबा-कफऱचौबा पर हिज़्बुल्लाह और इजऱायली बलों के बीच मिसाइल और तोपखाने की गोलाबारी देखी गई।
हिज़्बुल्ला समूहों ने विवादित शेबा फ़ार्म्स क्षेत्र और रुवैसत अल-आलम, अल-समाका, जि़ब्दीन और रामथा सहित कफरचौबा पहाडिय़ों में इजरायली स्थलों पर निर्देशित मिसाइलों और मोर्टार गोले से हमला किया, जिससे इजरायली सेना को कफरचौबा, शेबा, अल-मारी, अल-मजीदिया, और शनौह और बस्तरा फार्म के बाहरी इलाकों में बमबारी करके जवाब देना पड़ा।
हमास द्वारा ७ अक्टूबर को शुरू किए गए ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड के समर्थन में हिजबुल्लाह द्वारा शेबा फार्म्स में सैन्य स्थलों की ओर रविवार सुबह दसियों रॉकेट दागे जाने के बाद लेबनानी-इजरायल सीमा पर स्थिति बिगड़ गई।

Scroll to Top