ऩोम पेन्ह,१३ अक्टूबर। मेजबान कंबोडिया ने फीफा विश्व कप २०२६ एशियाई क्वालीफायर के पहले दौर में पाकिस्तान के साथ ०-० से ड्रा खेला।
यहां के ओलंपिक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ११,००० से अधिक दर्शक शामिल हुए। दोनों टीमें ने गोल करने के कई मौके गंवाए।
दोनों टीमें अब १७ अक्टूबर को इस्लामाबाद के जिन्ना स्टेडियम में फिर आमने सामने होंगे।
सितंबर की फीफा रैंकिंग में कंबोडिया १७७वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान १९७वें स्थान पर है।



