अबुजा ,१२ अक्टूबर। मध्य नाइजीरिया में नसरवा स्टेट यूनिवर्सिटी की कम से कम चार छात्राओं का बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया है। स्थानीय पुलिस ने ये जानकारी दी है।
देश की राजधानी अबुजा से ५० किमी दूर केफ़ी शहर में विश्वविद्यालय परिसर के बाहर चार छात्राओं का उनके छात्रावास से अपहरण कर लिया गया। तड़के उनके छात्रावास पर हमला किया गया था।
नानसेल के हवाले से कहा कि पुलिस कर्मियों और सैनिकों ने आसपास की झाडिय़ों में तलाशी लेकर हमले का जवाब दिया, लेकिन अपहरणकर्ताओं और छात्राओं का पता नहीं लगाया जा सका। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अपहरणकर्ताओं की तलाश के आदेश दिए हैं ताकि छात्राओं को सकुशल बचाया जा सके।



