115 Views

फिल्म जवान ने भारत के बाद अब मिडिल ईस्ट में रचा इतिहास, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म

मुंबई,१० अक्टूबर। शाहरुख खान की फिल्म जवान देश और विदेश में धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ६०० करोड़ से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया है वहीं इस फिल्म ने अपनी रिकॉर्ड बुक में अब एक और पन्ना जोड़ लिया है। दरअसल एक्शन से भरपूर एटली निर्देशित इस फिल्म ने यूएई बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी कामयबी हासिल करते हुए एक और माइल स्टोन पार कर लिया है।
जवान ने मिडिल ईस्ट यानी एशिया माइनर, इराक, ईरान, लेवेंट और तुर्की जैसे देशों के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है। इसे लेकर फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शाहरुख का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, जवान मिडिल ईस्ट में १६ मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है।

Scroll to Top