92 Views

खालसा एड के राष्ट्र सेवक अमरप्रीत सिंह ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ ,०९ अक्टूबर । आपदा के समय निस्वार्थ सेवा के लिए सबसे आगे रहने वाली समाजसेवी संस्था खालसा एड के राष्ट्रीय सेवक अमरप्रीत सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। अमरप्रीत सिंह ने १० साल भारत में खालसा एड के प्रबंध निदेशक के तौर पर सेवाएं दी हैं। खालसा एड के सभी राहत व रेस्क्यू ऑपऱेशन अमरप्रीत सिंह की देख रेख में ही चले। अचानक से अमरप्रीत सिंह व पंजाब की टीम द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद संस्था में हलचल पैदा हो गई है। खालसा एड जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय एमडी पद के नाम की घोषणा कर सकता है।

Scroll to Top