88 Views

महारानी एलिजाबेथ की हत्या करने की साजिश के आरोप में ब्रिटिश सिख को ९ साल की सजा

लंदन ,०८ अक्टूबर। ब्रिटिश सिख को ब्रिटेन की एक अदालत ने नौ साल कैद की सजा सुनाई है। आरोप है कि उसने १९१९ के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए रानी की हत्या करने की धमकी दी थी।
जानकारी के अनुसार,२१ वर्षीय ब्रिटिश सिख जसवंत सिंह चैल ने इस साल फरवरी में विंडसर कैसल की दीवारों को तोडऩे और क्रिसमस दिवस २०२१ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को मारने की साजिश रचने की बात स्वीकार की थी। चैल ने सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में खुद को आंशिक रूप से स्टार वार्स फिल्मों से प्रेरित होकर रानी पर हमला करने की बात कही थी।
लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि चैल ने किशोरावस्था में ही रानी की हत्या के बारे में कल्पना की थी, और उसने यह जानकारी एक कृत्रिम बुद्धि-संचालित प्रेमिका के साथ साझा की थी जिसका नाम उसने सराय रखा था।
न्यायमूर्ति निकोलस हिलियार्ड ने कहा कि विभिन्न विशेषज्ञों के परस्पर विरोधी निदान के बावजूद, उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि चैल मानसिक रूप से बीमार है, लेकिन अपराध की गंभीरता के कारण उसे जेल की सजा काटनी पड़ेेेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, चैल को पहले एक मनोरोग उपचार केंद्र में ले जाया जाएगा, जहां उसका इलाज चल रहा है, और अगर भविष्य में उसे ठीक समझा गया, तो वह अपनी बाकी सजा जेल में काटेगा।
वकीलों ने तर्क दिया कि प्रतिवादी के मन में हत्या के विचार थे, जिस पर उसने पहले काम किया था। उसका इरादा रानी को सिर्फ नुकसान पहुंचाना या परेशान करना नहीं था, बल्कि मारना था।

Scroll to Top