280 Views

१२वें दिन भारत को १९वां गोल्ड, तीरंदाजी में महिला कंपाउंड टीम ने चीनी ताइपे को हराया

नई दिल्ली ,०६ अक्टूबर। चीन के हांगझोउ में जारी १९वें एशियन गेम्स २०२३ में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एशियन गेम्स के १२वें दिन भारत की कंपाउंड महिला तीरंदाजी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।
ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर फाइनल में सोने पर निशाना साधा। भारत के कुल ८२ मेडल हो चुके हैं, जिसमें १९ गोल्ड मेडल शामिल हैं। एशियन गेम्स के १२वें दिन बैडमिंटन, स्क्वाश और रेसलिंग में मेडल आने की उम्मीद है।

Scroll to Top