मोहाली ,२४ सितंबर। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे शुक्रवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ५० ओवर में सभी विकेट खोकर २७६ रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने ५ विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा डेविड वॉर्नर ने ५२ रन बनाए।
इसके जवाब में टीम इंडिया ने आठ गेंद शेष रहते ५ विकेट से बाज़ी मार ली। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को २७ साल बाद जीत मिली है।
इस जीत से भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में १-० की बढ़त मिल गई है। दूसरा वनडे रविवार २४ सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा।



