123 Views

वियतनाम में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से ५० लोगों की मौत, फायर फाइटर्स ने ७० लोगों को बचाया

वियतनाम,१४ सितंबर। वियतनाम की राजधानी हनोई में एक ९ मंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम ५० लोगों की मौत हो गई, जबकि ५४ लोग झुलस गए। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। फायर फाइटर्स ने करीब ७० लोगों को सुरक्षित निकाला। जानकारी के अनुसार इस इमारत में करीब १५० लोग रहते थे। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।
बताया जाता है कि हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब ११:३० बजे हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

Scroll to Top