105 Views

कोर्ट ने कहा- ४ हत्याओं का आरोपी ‘व्हाइट नेशनलिज्म’ से प्रेरित

टोरंटो,१३ सितंबर। कैनेडियन फेडरल प्रॉसिक्यूटर ने तर्क दिया कि एक ही मुस्लिम परिवार के चार सदस्यों की हत्या के आरोप का सामना कर रहा व्यक्ति श्वेत राष्ट्रवादी मान्यताओं से प्रेरित था। कोर्ट ने हमले को आतंकवाद से तुलना की।
रिपोर्ट के मुताबिक, २२ वर्षीय नथानिएल वेल्टमैन पर आरोप है कि उसने ६ जून २०२१ की शाम को लंदन, ओंटारियो में टहलने के दौरान अफजाल परिवार के चार सदस्यों को जानबूझकर अपने ट्रक से टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में ४६ वर्षीय सलमान अफ़ज़ाल, उनकी ४४ वर्षीय पत्नी मदीहा सलमान, उनकी १५ वर्षीय बेटी युमना और उनकी ७४ वर्षीय दादी तलत अफ़ज़ाल मारे गए थे। हालांकि हमले में ९ साल के बेटे की जान बच गई थी।
आरोपी वेल्टमैन ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि उसके इरादे राजनीतिक थे। उसने हमले के दिन मुसलमानों को मारने की तलाश में अपना घर छोड़ दिया था। इसके लिए उसने दूसरों को संदेश देने के लिए ट्रक का इस्तेमाल किया।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान वेल्टमैन का हाथ कांप रहा था। आरोपी वेल्टमैन ने कोर्ट से फर्स्ट डिग्री मर्डर चार्ज के लिए दोषी न ठहराने का अनुरोध किया। हालांकि, आरोपी आतंकवाद के मामलों का भी सामना कर रहा है। उस पर इस मर्डर के मामले को लेकर अगले ८ हफ्तों तक सुनवाई चलेगी।

Scroll to Top