78 Views

वनडे में १० हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय बने रोहित शर्मा, सचिन-विराट के क्लब में हुए शामिल

कोलंबो ,१३ सितंबर। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया है। वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में १०,००० वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज और छठे भारतीय बन गए हैं।
एशिया कप के सुपर-४ मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका के खिलाफ जैसे ही रोहित शर्मा ने २२ रन पूरे किए वो वनडे क्रिकेट में १०,००० रन बनाने वाले कुल १५वें बल्लेबाज बन गए। वह सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज भी हैं।
यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। शर्मा श्रीलंका के खिलाफ अपना ५०वां वनडे खेल रहे थे। २००७ में आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करते हुए रोहित के नाम ३० शतक, ५० अर्धशतक और २ दोहरे शतक दर्ज हैं।
सबसे तेज १०,००० वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारी के हिसाब से)
विराट कोहली (भारत) २०५ पारी
रोहित शर्मा (भारत) २४१ पारी
सचिन तेंदुलकर २५९ पारी
सौरव गांगुली २६३ पारी
रिकी पोंटिंग २६६ पारी।

Scroll to Top