कैलिफोर्निया,०१ सितंबर। कैलिफोर्निया के पासाडेना में ‘ज्वेल्स ऑन लेक’ नामक ज्वेलरी स्टोर मालिक की आंखों में पेपर स्प्रे झोंक कर दिन दहाड़े लाखों डालर मूल्य के गहने चोरी कर लिए गए। ज्वेलरी स्टोर के मालिक सैम बेबिकियन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दस्ताने पहने तीन नकाबपोश लोग दोपहर करीब पौने दो बजे स्टोर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। जब उन्होंने रोका तो उन पर काली मिर्च का स्प्रे डाल दिया।
उन्होंने कहा कि आंखों में स्प्रे डलने की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन फिर भी जैसे-तैसे स्टोर के अंदर छिपे हुए पैनिक बटन तक पहुंचा और उसे दबाकर पुलिस को मदद के लिए बुलाया।
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने लगभग पांच लाख डॉलर के गहनों पर हाथ साफ किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



