न्यूयॉर्क,०१ सितंबर। स्पेनिश स्टार खिलाड़ी कार्लाेस अल्काराज ने अपने खिताब की रक्षा की ओर कदम बढ़ाते हुए यूएस ओपन में पहले दौर का मुकाबला आसानी से जीत लिया। गत विजेता अल्काराज ने पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी के डोमिनिक कोएफर को ६-२, ३-२ से हरा दिया। जब अल्काराज दूसरे सेट में ३-२ से आगे चल रहे थे तभी कोएफर ने चोट के चलते बीच मैच से हटने का फैसला लिया।
इसके बाद अल्काराज को विजेता घोषित कर दिया। २० वर्षीय अल्काराज दूसरे दौर में दक्षिण अफ्रीका के ल्यॉड हैरिस के खिलाफ खेलेंगे।
महिला वर्ग में अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी ४३ साल की वीनस विलियम्स हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। बेल्जियम की क्वालिफायर ग्रीट मिनेन ने वीनस को सीधे सेटों में ६-१, ६-१ से शिकस्त दी। यह यूएस ओपन ग्रैंडस्लैम में वीनस के कॅरिअर के सौ मैचों में उनकी सबसे एकतरफा हार थी।



