128 Views

सीरियाई सेना की कार्रवाई में सात विद्रोही ढेर

दमिश्क ,२७ अगस्त। सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो में सेना की कार्रवाई में हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) विद्रोही गुट के सात सदस्य मारे गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार सेना ने अलेप्पो के पश्चिमी ग्रामीण इलाके में एचटीएस के दो वाहनों पर हमला किया, जिसमें सात विद्रोही मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ने कहा कि कुछ विद्रोहियों के गंभीर रुप से घायल होने से मरने वालों की संख्या बढऩे की संभावना है। सीरियाई सेना और एचटीएस के बीच तनाव बढऩे के साथ ही दोनों पक्षों के बीच उत्तरी सीरिया में गोलीबारी जारी है।
सोमवार को सीरियाई बलों ने इदलिब और हमा के उत्तर-पश्चिमी प्रांतों में एचटीएस द्वारा भेजे गए तीन हथियारबंद ड्रोनों को रोका और मार गिराया। निगरानी समूह के अनुसार, उसी दिन, इदलिब क्षेत्र में किए गए रूसी हवाई हमलों में आठ एचटीएस विद्रोही मारे गए। अल-कायदा के पूर्व सहयोगी एचटीएस ने इदलिब के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

Scroll to Top