नई दिल्ली ,२६ अगस्त । डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को बड़ी गिरावट हुई और अमेरिका मुद्रा के मुकाबले पिछले तीन दिन की तेजी को समाप्त कर दिया। फॉरेक्स में रुपया शुरुआती कारोबार में ही १२ अंक फिसलकर ८२.६८ पर पहुंच गया। रुपये में गिरावट का कारण कच्चे तेल की बढ़ती हुई कीमत और डॉलर इंडेक्स का लगातार मजबूत होना है। इस वजह से रुपये पर दबाव देखा जा रहा है।
इंटरबैंक एक्सचेंज के मुताबिक, घरेलू मुद्रा की शुरुआत कमजोरी के साथ ८२.६० पर हुई और यह फिसलकर ८२.६८ अंक पर पहुंच गया और १२ पैसे की गिरावट देखने को मिली।
गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया १६ पैसे की गिरावट के साथ ८२.५६ पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा तीन था, जब डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त हुई है।
दुनिया की छह मुद्राओं के खिलाफ डॉलर की स्थिति बताने वाले डॉलर इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है और यह ०.२२ प्रतिशत बढ़कर १०४.२१ अंक पर बना हुआ है। कच्चे तेल के बेंचमार्क बेंच क्रूड ०.१९ प्रतिशत बढ़कर ८३.५२ प्रति बैरल पर है।



