नई दिल्ली,२५ अगस्त। भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस दिग्गज ने मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट में ८८.७७ मीटर दूर भाला फेंक इतिहास रच दिया है।
टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड जिताने वाले भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने विश्व चैम्पियनशिप भालाफेंक स्पर्धा में शुक्रवार को पहले ही प्रयास में ८८.७७ मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल में प्रवेश किया और इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक २०२४ के लिये भी क्वालीफाई कर लिया।
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की नजर अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर है। पिछले साल नीरज चोपड़ा को इस टूर्नामेंट में सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। फाइनल मुकाबला २७ अगस्त को होगा।



