सेंट एंड्रयूज (स्कॉटलैंड), २५ अगस्त। भारत के अनिर्बान लाहिड़ी और वीर अहलावत ने यहां पहली सेंट एंड्रयूज बे गोल्फ चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन छह अंडर ६६ के स्कोर के साथ संयुक्त बढत बना ली है ।
लिव सीरिज में दूसरे स्थान पर रहे लाहिड़ी के साथ अहलावत, चिली के मिटो परेरा, स्पेन के डेविड पुइग, दक्षिण अफ्रीका के जाको अहलेर्स , आस्ट्रेलिया के एंड्रयू डॉट शीर्ष पर हैं ।
भारत के विराज मडप्पा संयुक्त सातवें, एसएसपी चौरसिया और गगनजीत भुल्लर संयुक्त २३वें , राहिल गंगजी, राशिद खान और अजितेष संधू संयुक्त ३४वें स्थान पर हैं । वहीं एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त ५२वें स्थान पर हैं।
खालिन जोशी ( संयुक्त ११०वें), हनी बैसोया और ज्योति रंधावा ( संयुक्त १२४वें), कार्तिक शर्मा ( संयुक्त १३६वें ) और करणदीप कोचर ( संयुक्त १४४वें ) को कट में प्रवेश के लिये दूसरे दौर में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा ।



