125 Views

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के प्रीक्वार्टर फाइनल में पहुंची त्रिसा-गायत्री की जोड़ी

नई दिल्ली, २४ अगस्त। भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने केनेथ झे हुई चू और मिंग चुएन लिम की आस्ट्रेलियाई जोड़ी पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष डबल्स के प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
महिला डबल्स में भारतीय त्रिसा जाली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे की चांग चिंग हुई और यांग चिन टुन की जोड़ी पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर तीसरे दौर में प्रवेश किया।सात्विक और चिराग की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी ने पिछले चरण में पहला कांस्य पदक जीता था।
उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वियों को ३० मिनट में २१-१६ २१-९ से शिकस्त दी। राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन जोड़ी का सामना अब इंडोनेशिया के लियो राली कार्नांडो और डेनियल मार्तिन की १०वीं वरीय जोड़ी से होगा। इससे पहले गायत्री और त्रिसा की दुनिया की १९वें नंबर की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी।
उन्होंने ३७वीं रैंक पर काबिज चांग और यांग की जोड़ी को ३८ मिनट में २१-१८ २१-१० में हराया। यह भारतीय जोड़ी आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पिछले दो चरण के सेमीफाइनल में पहुंची थी और अब उनका सामना अगले दौर में चीन की चेन किंग चेन और जिया यि फान की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा। पुरुष सिंगल्स में भारत के एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने मंगलवार को अंतिम-१६ में जगह बनाई थी। लक्ष्य गुरुवार को सिंगापुर के लोह कीन यू से भिड़ेंगे, जबकि लक्ष्य का सामना मलेशियाई खिलाड़ी कुनलावुत विदितसरन से भिड़ेंगे।

Scroll to Top