नई दिल्ली ,२२ अगस्त। एशिया कप २०२३ के लिए भारतीय टीम की ऐलान कर दिया गया है। टीम में रोहित शर्मा कप्तान और हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है , वहीं टीम में शुभमन गिल ,विराट कोहली,श्रेयस अय्यर ,सूर्य कुमार यादव ,तिलक वर्मा , केएल राहुल ,ईशान किशन,रविंद्र जडेजा,शार्दुल ठाकुर,अक्षर पटेल,कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह मोहमद शमी,मोहमद सिराज,प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। वहीं संजू सेमसन को बेकअप प्लेयर के रूप में रखा गया है। लेकिन केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को फिटनेस टेस्ट के आधार पर टीम में जगह मिली है।
एशिया कप २०२३ : ३१ अगस्त से १७ सितंबर तक आयोजित , पाकिस्तान में होंगे चार मैच
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जानकारी देते हुए बताया एशिया कप २०२३ ३१ अगस्त से १७ सितंबर २०२३ तक आयोजित किया जाएगा और भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें कुल १३ रोमांचक एकदिवसीय मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।



