टोरंटो,२१ अगस्त। लंदन, ओंटारियो के उत्तर में रविवार दोपहर एक दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई और दोनों ड्राइवर घायल हो गए। हादसा माउंट फॉरेस्ट के पास हाईवे ४०२ पर दोपहर करीब १:३० बजे हुआ जब दो गाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं।
एक वाहन में सवार यात्री को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों ड्राइवरों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच के दौरान राजमार्ग कई घंटों तक बंद रहा। दुर्घटना के कारण की अभी भी जांच चल रही है।



