185 Views

ब्रिटेन में महंगाई दर जुलाई में घटकर १७ महीने के निचले स्तर पर आई

लंदन, १७ अगस्त। ब्रिटेन में मुद्रास्फीति की दर जुलाई में घटकर १७ माह के निचले स्तर पर आ गई है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
इससे ब्रिटेन में महंगाई से जूझ रहे परिवारों को कुछ राहत मिलेगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर घटकर ६.८ प्रतिशत रही है। यह इसका फरवरी, २०२२ के बाद का निचला स्तर है।
पिछले साल फरवरी में ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। जून में मुद्रास्फीति की दर ७.९ प्रतिशत के स्तर पर थी। हालांकि, महंगाई दर में गिरावट अर्थशास्त्रियों के अनुमान के अनुरूप है।
सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि मुद्रास्फीति में कमी की मुख्य वजह ऊर्जा कीमतों में गिरावट है। इसके अलावा खाद्य वस्तुओं की महंगाई भी अब कम हुई है।

Scroll to Top