148 Views

गर्मी ने तोड़ा १४३ साल का रिकॉर्ड, ०.२४ डिग्री अधिक रहा तापमान, नासा ने दी चेतावनी

वाशिंगटन,१६ अगस्त। नासा ने ग्लोबल वार्मिंग के प्रति चेतावनी देते हुए कहा है कि जुलाई २०२३ पिछले १४३ सालों में सबसे गर्म महीना रहा है। अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि जुलाई का तापमान औसत तापमान से ०.२४ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
नासा के मुताबिक, पिछले पांच सालों में जुलाई के पांच सबसे गर्म महीने रहे हैं। यूरोपियन यूनियन क्लाइमेट ऑब्जर्वेटरी ने भी जुलाई २०२३ को इतिहास का सबसे गर्म महीना बताया है।
नासा ने कहा कि अमेरिका में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव साफतौर पर देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए तुरंत एक्शन लेना जरूरी है।
नासा के मुताबिक, जुलाई महीने में दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और अंटार्कटिका के विभिन्न हिस्सों में स्थिति अत्यधिक ख़राब रही जहां यह इलाके औसत तापमान से ४ डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहे। वहीं, अगर इस जुलाई के तापमान की तुलना १९५१ से १९८० के बीच जुलाई के औसत तापमान से करें तो तापमान १.१८ डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
नासा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है‌। जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया में कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जैसे कि बाढ़, सूखा, चक्रवात और जंगल की आग।
नासा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए हमें सभी को मिलकर काम करना होगा। हमें जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल को कम करना होगा और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को अपनाना होगा। हमें पेड़ लगाने और जंगलों को बचाने के लिए भी काम करना होगा।
नासा ने कहा कि अगर हम समय रहते ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए काम नहीं करेंगे तो आने वाले समय में स्थिति और खराब हो जाएगी।

Scroll to Top