मुंबई ,०९ अगस्त । मुंबई पुलिस ने एक शख्स को धमकी भरा कॉल करने के लिए गिरफ्तार किया है। उसने मंत्रालय के लैंड लाइन पर फोन किया और कहा कि एक-दो दिन में मुंबई में आतंकी हमला होगा। कॉलर को कुछ ही घंटे में ट्रेस कर लिया गया। कॉलर कांदीवली इलाके का है और वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई। आरोपी का नाम प्रकाश खिमानी है।
पुलिस की मानें तो फिलहाल, कॉल करने की वजहों का पता लगाने के लिए मुम्बई पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। हालांकि, पुलिस को शक है कि शराब के नशे में कॉलर ने फोन किया था।
आपको बता दें, मुंबई पुलिस ने कहा कि सोमवार देर रात को आरोपी ने महाराष्ट्र मंत्रालय में फोन कर मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी थी। फोन पर उनसे कहा था कि मुंबई में एक-दो दिन में आतंकी हमला होगा। आरोपी की उम्र ६१ साल है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।
