134 Views

चीन में तूफ़ान खानून के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया

बीजिंग, ०३ अगस्त। खानुन तूफ़ान पश्चिमोत्तर पूर्वी सागर की ओर बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने ब्लू अलर्ट जारी किया है।
चीन के ताइवान द्वीप के पूर्वी के क्षेत्रों, पूर्वी सागर के अधिकांश हिस्सों में डियाओयू द्वीप के पास ३९ से ७४ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ताइवान द्वीप के उत्तरी हिस्से और दक्षिण के तटीय क्षेत्रों में १०० किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। केंद्र ने उपरोक्त क्षेत्रों को तूफान के लिए आपातकालीन तैयारी करने की सलाह दी है।

Scroll to Top