130 Views

थाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, १० लोगों की मौत, १०० से अधिक घायल

बैंकॉक ,३१ जुलाई । थाईलैंड के दक्षिणी नाराथिवाट प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और ११८ घायल और झुलस गए इसके अलावा २०० से अधिक आवासीय सुविधाएं और एक स्थानीय बाजार भी दुर्घटना से प्रभावित हुआ।
विस्फोट रविवार दोपहर करीब ३ बजे हुआ। मलेशिया की सीमा से लगे थाई शहर सु-नगाई कोलोक में निर्माणाधीन आतिशबाजी कारखाने के एक गोदाम में विस्फोट हुआ।
प्रारंभिक पुलिस जांच से पता चलता है कि विस्फोट धातु संरचनाओं की वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी के कारण हुआ जो आतिशबाजी के एक डिब्बे में जा गिरी। विस्फोट के कारण लगी आग स्थानीय समय के अनुसार रविवार शाम ४:३० बजे तक बुझ गई। पुलिस और प्रांतीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू की।

Scroll to Top