135 Views

पाकिस्तान में बस पलटने से पांच की मौत, २० घायल

इस्लामाबाद ,३१ जुलाई । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक बस पलट जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और २० अन्य घायल हो गए। बस चालक को झपकी आने के चलते यह दुर्घटना हुई और वाहन पलट गया।
सूफी संत के भक्तों को लेकर बस सखी सरवर से जैकोबाबाद वापस जा रही थी। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायलों को राजनपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Scroll to Top