245 Views

डरबन कलंदर्स बना टी-१० लीग का पहला विजेता, यूसुफ पठान की टीम को फाइनल में चखाया हार का स्वाद

हरारे ,३१ जुलाई। ज़िम एफ्रो टी१० २०२३ का फाइनल मुकाबला डरबन कलंदर्स और जोहान्सबर्ग बफेलोज के बीच खेला गया। इस खिताबी मुकाबले को डबरन कलंदर्स ने ८ विकेट से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम दर्ज की। मैच में डरबन कलंदर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी जोहान्सबर्ग टीम ने निर्धारित १० ओवर में ४ विकेट के नुकसान पर १२७ रन बनाए। इसके जवाब में डरबन कलंदर्स ने ४ गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तरफ से हजरतुल्लाह जजई रियल हीरो बनकर उबरे, जिन्होंने मैच को फिनिश कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई और ८ विकेट से टीम को ट्रॉफी दिलाई।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए टी-१० लीग के फाइनल मैच में जोहान्सबर्ग बफेलोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १० ओवरों में ४ विकेट के नुकसान पर १२७ रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन टॉम बैंटन ने बनाए, जिन्होंने १७ गेंदों का सामना करते हुए २ चौको और ३ छक्कों की मदद से ३६ रन की पारी खेली।
उनके अलावा कप्तान मोहम्मद हफीज ने १३ गेंद में ३२ रन बनाए। वहीं यूसुफ पठान १४ गेंद में ५ चौको की मदद से २५ रन ही बना सके। ७ ओवर के खेल तक टीम ने अपने ३ अहम विकेट गंवा दिए थे। इस तरह टीम १२७ का स्कोर खड़ा कर लकी।
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन कलंदर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ९.२ ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन हजरतुल्लाह जजई ने बनाए, जिन्होंने २२ गेंद में एक चौके और ४ छक्के की मदद से नाबाद ४३ रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट १९५ प्लस रहा।
टिम सीफर्ट ने १४ गेंद में ३० रन बनाए। वहीं आंद्रे फ्लेचर ने ११ गेंद में ३ चौको और २ छक्कों की मदद से २९ रन की पारी खेली। जोहान्सबर्ग टीम की तरफ से सबसे ज्यादा २ विकेट उस्मान शिनवारी ने लिए। इस तरह डरबन कलंदर्स ने पहली बार टी-१० लीग का खिताब अपने नाम किया।

Scroll to Top