125 Views

सात्विक-चिराग ने जीता कोरिया ओपन का खिताब, फाइनल में विश्व नंबर एक जोड़ी को हराया

येओसु ,२५ जुलाई। एशियाई चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने विश्व नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को तीन गेम के रोमांचक फाइनल में १७-२१, २१-१३, २१-१४ से हराकर कोरिया ओपन में पुरुष युगल खिताब जीत लिया।
थाईलैंड ओपन २०१९ और इंडिया ओपन २०२२ के बाद यह सात्विक और चिराग के करियर का अब तक का तीसरा सुपर ५०० खिताब है। यह २०२३ में उनका तीसरा बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है, इससे पहले उन्होंने इस साल की शुरुआत में स्विस ओपन २०२३ (सुपर ३००) और इंडोनेशिया ओपन २०२३ (सुपर १०००) जीता था।
स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने इससे पहले शनिवार को सेमीफाइनल में चीन के लियांग वी केंग/वांग चांग को २१-१५, २४-२२ से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

Scroll to Top