129 Views

भारत जीत से आठ विकेट दूर, वेस्टइंडीज को जीत के लिए चाहिए २८९ रन

पोर्ट ऑफ स्पेन,२४ जुलाई। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार का खेल बारिश की वजह से बाधित रहा था। इस वजह से रविवार को आधे घंटे पहले मैच की शुरुआत हुई। मैच को जीतने का उद्देश्य सामने रखते हुए चौथे दिन तेज़ खेलकर भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर १८१ रन बनाकर घोषित कर दी और वेस्टइंडीज के सामने ३६५ रन का लक्ष्य रखा।
जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने दो विकेट पर ७६ रन बना लिए हैं।
चौथे दिन का खेल भी बारिश से बाधित रहा। दूसरे सत्र का खेल लगभग बारिश से धुल गया। ऐसे में पांचवें दिन भी खेल आधे घंटे पहले शुरू होगा। भारत के पास वेस्टइंडीज के आठ विकेट लेने के लिए करीब ९८ ओवर होंगे। वहीं, वेस्टइंडीज को जीत के लिए २८९ रन की जरूरत है।

Scroll to Top