132 Views

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम फीफा रैंकिंग में ९९वें स्थान पर पहुंची

नई दिल्ली, २२ जुलाई । भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम जारी नवीनतम फीफा रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर ९९वें स्थान पर पहुंच गई है।
ब्लू टाइगर्स २०२३ में अजेय हैं और उन्होंने कैलेंडर वर्ष में हीरो ट्राई-नेशन कप, हीरो इंटरकांटिनेंटल कप और सैफ चैंपियनशिप जीतकर तीन ट्रॉफियां हासिल की हैं।
सुनील छेत्री एंड कंपनी अपने पिछले ग्यारह मैचों में अजेय है और इस दौरान उसने सात मैच जीते हैं। मुख्य कोच इगोर स्टिमैक के नेतृत्व में राष्ट्रीय टीम इस साल के अंत में होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर और जनवरी २०२४ में एएफसी एशियन के साथ सही समय पर फॉर्म हासिल कर रही है। भारतीय टीम ने पांच साल बाद दोहरे अंक की रैंकिंग हासिल की है और आने वाले महीनों में उसे और ऊपर चढऩे की उम्मीद है।भारत अगली बार सितंबर में एक्शन में आएगा, जब वे किंग्स कप में हिस्सा लेने के लिए थाईलैंड की यात्रा करेंगे और उसके बाद विश्व कप क्वालीफायर शुरू होने से पहले मर्डेका टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मलेशिया का दौरा करेंगे।इस प्रकार ब्लू टाइगर्स एक्शन से भरपूर और महत्वपूर्ण महीनों में प्रवेश करेंगे, क्योंकि वे एशिया के सबसे बड़े मंच पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना चाहते हैं।

Scroll to Top