98 Views

ओटावा में संदिग्ध आग लगने से एक की मौत

ओटावा,२० जुलाई। ओटावा में बूथ और विलो सड़कों के चौराहे के पास एक मिश्रित उपयोग वाली इमारत में संदिग्ध आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर फाइटर्स और पुलिस को इमारत में एक व्यक्ति मृत मिला।
आग मंगलवार आधी रात के आसपास लगी। इमारत में कार्यालय और अपार्टमेंट दोनों जगह थी। आग बुझने के बाद अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
ओटावा पुलिस की हत्या और आगजनी इकाइयां आग की जांच कर रही हैं। उन्होंने अभी तक आग के कारण या पीड़ित की पहचान के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है।
आग से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। इस दुर्घटना में इमारत की छत ढह गई और इमारत का अंदरूनी हिस्सा आग की चपेट में आकर बुरी तरह नष्ट हो गया।
ओटावा अग्निशमन विभाग आग के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से आगे आने के लिए कह रहा है।

 

CBC news

Scroll to Top