149 Views

सियोल सब वे स्टेशन पर लगी आग

सियोल १६ जुलाई । सियोल में शनिवार को एक सबवे स्टेशन के अंदर आग लग गई। योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि आग शनिवार सुबह ७.५३ बजे सबवे लाइन ३ पर डेची स्टेशन पर लगी और २४ मिनट बाद बुझ गई।
इस दौरान, सुबह ९.०७ बजे सामान्य परिचालन फिर से शुरू होने तक दोनों दिशाओं की ट्रेनें स्टेशन से गुजरती रहीं। डेची स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, प्लेटफॉर्म पर लगे एयर प्यूरीफायर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए ८१ अग्निशामकों और १९ उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

Scroll to Top