वाशिंगटन, १६ जुलाई । अमेरिकी राज्य नॉर्थ डकोटा में तीन पुलिस अधिकारियों को गोली मार दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना फार्गो शहर में ९वीं एवेन्यू साउथ के पास २५वीं स्ट्रीट साउथ पर हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने ४० से अधिक गोलियों की आवाज सुनीं। पुलिस ने २५वीं स्ट्रीट और ९वीं एवेन्यू साउथ के क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई की। आस-पास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई। फ़ार्गो पुलिस ने कहा है कि जनता के लिए कोई ख़तरा नहीं है।



