135 Views

चालबाज चीन को लगा झटका, अमेरिकी सीनेट समिति ने अरुणाचल प्रदेश को बताया भारत का अभिन्न अंग

वॉशिंगटन,१५ जुलाई। संयुक्त राज्य कांग्रेस की सीनेटरियल कमेटी ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश को भारत के अभिन्न अंग के रूप में मान्यता देने वाला एक प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव ओरेगॉन के सीनेटर जेफ मर्कले, टेनेसी के सीनेटर बिल हैगर्टी और टेक्सास के सीनेटर जॉन कॉर्निन द्वारा पारित किया गया था। इस प्रस्ताव के पारित होने से चीन को करारा झटका लगा है।
प्रस्ताव में इस बात की पुष्टि की गई है कि संयुक्त राज्य अमेरिका मैकमोहन लाइन को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में मान्यता दे रहा है।
आपको बता दें कि चीन की नजर हमेशा अरुणाचल प्रदेश पर रही हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है।
सीनेटर मर्कले ने कहा कि इस प्रस्ताव के पारित होने से समिति पुष्टि करती है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश को भारत गणराज्य के हिस्से के रूप में देखता है पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना नहीं।

Scroll to Top