150 Views

इज़राइली चिकित्सकों ने किया चमत्कार, एक्सीडेंट में कटे सिर को वापस धड़ से जोड़ा

तेल अवीव,१५ जुलाई। इजराइल के चिकित्सकों ने एक ऐसी सर्जरी को अंजाम दिया है जिसे चमत्कार ही माना जा रहा है। द टाइम्स ऑफ इजराइल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक १२ साल का सुलेमान हसन साइकिल चलाते समय एक कार की चपेट में आया गया। इस दौरान सुलेमान का सिर लगभग उसके धड़ से अलग हो गया था। कार एक्सीडेंट के तुरंत बाद उसे एयर लिफ्ट कर हादासाह मेडिकल सेंटर ले जाया गया। वहां सुलेमान हसन की आपतकालीन सर्जरी की गई और इस नामुमकिन से दिखने वाले केस में डॉक्टरों को सफलता मिली।
आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ओहद इनाव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुलेमान के ऑपरेशन में कई घंटे लग गए। इस दौरान शरीर के क्षतिग्रस्त हिस्से में नई प्लेटें और फिक्सेशन लगाए गए। इस ऑपरेशन में शामिल पूरी टीम के अथक प्रयासों से सुलेमान को नई जिंदगी मिली है। डॉक्टर ने ये भी बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान लड़के के जिंदा बचने के केवल ५० फीसदी ही चांस थे।
आपको बता दें कि सुलेमान हसन अपने पिता के इकलौते बेटे हैं। बेटे को दोबारा जिंदगी मिलने के बाद पिता ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया।

Scroll to Top