129 Views

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और १४१ रन से हराया

डोमिनिका, १५ जुलाई। भारत ने डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और १४१ रनों से हरा दिया। भारत ने अपनी पहली पारी ५ विकेट पर ४२१ रन पर घोषित की, जिसमें यशस्वी जयसवाल ने १७१ और विराट कोहली ने ७६ रन बनाए। वेस्टइंडीज अपनी दोनों पारियों में क्रमशः १५० और १३० रन ही बना सकी।
अपने पदार्पण टेस्ट में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में १२ विकेट लेकर अश्विन भारत के स्टार रहे। उन्हें जडेजा का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने ४ विकेट लिए। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी एक बार फिर कमजोर दिखी, केवल एनक्रूमा बोनर (४२) और जर्मेन ब्लैकवुड (३४) ने ही महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में १-० की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट २१-२५ जुलाई तक सेंट लूसिया में खेला जाएगा।

Scroll to Top