वाशिंगटन,१४ जुलाई। नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की जुबान एक बार फिर से लड़खड़ा गई। लिथुआनिया की राजधानी विनियस में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कह कर पुकारा। हालांकि उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसास हो गया। जिसके बाद बाइडेन ने इसे सुधारा।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘व्लादिमीर और मैं…मुझे इतना घनिष्ठ नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने खुद को सुधारा और कहा कि ‘मिस्टर जेलेंस्की और मैं’।
उनकी इस गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पियर्स मॉर्गन नामक ट्विटर हैंडल ने वीडियो पोस्ट करते हुए जो बाइडेन की गलती बताई। वहीं एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि यह बिल्कुल अविश्वसनीय है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अब इस बुजुर्ग व्यक्ति को आराम करना चाहिए।



