न्यूयॉर्क, १२ जुलाई । अमेरिका के कोडरिंगटन, एंटीगुआ और बारबुडा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर ६.६ मापी गयी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप के झटके ग्रीन विच टाइम के मुताबिक २०.२८ बजे महसूस किए गए। यह कोडरिंगटन, एंटीगुआ और बारबुडा के २७४ किमी उत्तर पूर्व में स्थित था।
भूकंप का केंद्र २०.०२ डिग्री उत्तरी अक्षांश और ६१.१० डिग्री पश्चिम देशांतर तथा जमीनी सतह से १० किमी की गहराई पर स्थित था। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।



